सरसों बाजार अपडेट
▶️ सरसों में आज मिला-जुला रुझान देखने को मिला।
▶️ बड़ी मीलों की सक्रियता से प्लांट डिलीवरी भाव में हल्की मजबूती आई।
▶️ मंडियों में कहीं तेजी तो कहीं नरमी का माहौल बना रहा।
▶️ तेल में ग्राहकी कमजोर रहने से तेल के भाव स्थिर रहे।
▶️ खल की सप्लाई टाइट होने से मजबूती बनी हुई है, लेकिन सीमित डिमांड तेजी में बाधा है।
▶️ फिलहाल सरसों में 100–150 रुपये/क्विंटल से अधिक तेजी की संभावना कम।
▶️ जनवरी का मौसम आगे की दिशा तय करने में अहम रहेगा।
सोयाबीन बाजार अपडेट
▶️ सोयमील में उठाव के कारण सोयाबीन में तेजी का रुख बना रहा।
▶️ प्लांट डिलीवरी भाव में 25–50 रुपये/क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई।
▶️ मंडियों में आवक घटने से सप्लाई का दबाव बना हुआ है।
▶️ सीमित उपलब्धता के चलते प्लांटों को ऊंचे भाव देने पड़ रहे हैं।
▶️ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयमील की कमजोरी से बड़ी तेजी मुश्किल।
▶️ निकट अवधि में सोयाबीन में 100–150 रुपये/क्विंटल तक की बढ़त की संभावना।