देश के प्रमुख राइस हब्स में आज बारीक चावल और धान के भावों में तेज़ी का माहौल देखा गया। पाकिस्तान से समुद्री मार्गों की स्थिति में सुधार और निर्यात शिपमेंट की गतिविधियाँ दोबारा शुरू होने की खबरों के चलते निर्यातकों की लिवाली में उल्लेखनीय बढ़त देखी गई है। इसके साथ ही, स्टॉकिस्टों और राइस मिलों ने भी खरीदी बढ़ा दी है, जिससे मिल और मंडी दोनों ही स्तरों पर तेजी बनी हुई है।
पंजाब की प्रमुख राइस मिलों से प्राप्त भावों के अनुसार, बासमती 1718 स्टीम (Grade A+) का भाव ₹7500/क्विंटल, बासमती 1509 स्टीम ₹7250/क्विंटल, बासमती 1401 स्टीम ₹7100/क्विंटल, सुगंधा टिबन ₹6100/क्विंटल और शरबती क्रीमी सेला ₹4350/क्विंटल दर्ज किया गया। इन सभी भावों में हाल के दिनों की तुलना में ₹50 से ₹100 तक की बढ़त देखने को मिली है।
वहीं मंडी स्तर पर भी तेजी का माहौल रहा। अलीगढ़ मंडी (उत्तर प्रदेश) में धान 1718 का भाव ₹3600–₹3750/क्विंटल रहा, जिसमें ₹50 की तेजी दर्ज की गई, जबकि धान 1509 ₹2700–₹2900/क्विंटल पर स्थिर रहा। कोटा मंडी (राजस्थान) में धान 1718 ₹3300–₹3500/क्विंटल पर ₹100 की तेजी के साथ बोला गया, वहीं धान 1509 ₹2900–₹3050, धान 1847 ₹2950–₹3050, धान DP ₹2950–₹3160, और धान 1885 ₹3611/क्विंटल पर दर्ज किया गया। कुल आवक यहां 10,000 बैग्स की रही।
बूंदी मंडी में धान 1718 ₹3200–₹3480, धान 1885 ₹3350–₹3480, धान 1509 ₹2750–₹3060, धान 1847 ₹2850–₹3050, धान सुपर ₹2550–₹2940 और धान 1509 सीड ₹3701/क्विंटल पर बोला गया। यहां भी कुल आवक लगभग 10,000 बोरी रही।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वर्तमान में ₹3100–₹3200 प्रति क्विंटल के भाव में मिलने वाले 1509 धान से तैयार सेला चावल की उत्पादन लागत ₹5950–₹6000 तक बैठ रही है, जबकि बाजार में इसके भाव ₹5700–₹5750 चल रहे हैं। इस अंतर के बावजूद स्टॉक की कमी और निर्यातकों की सक्रियता से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।